
गायिका-अभिनेत्री माइली साइरस का कहना है कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि लोग उन्हें ‘कूल’ कहते हैं या नहीं। वह बस अपने जैसी बनी रहना चाहती हैं और लोगों से भी ऐसा ही करने को कहती हैं। ‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, माइली ने ‘हार्पर्स बाजार’ पत्रिका के अगस्त की कवर स्टोरी में कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं लोगों को यह बताना चाहती हूं कि आप जैसे हैं, वैसे ही बनकर रह सकते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अपने करियर के बदलाव के इस दौर में मेरे लिए कूल रहना जरूरी नहीं है, बल्कि मैं जैसी हूं, वैसी ही बनी रहना चाहती हूं।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website