
बदलते लाइफस्टाइल में लोगों के खान-पान में काफी बदलाव आया है। आजकल लोग नई-नई डिश बनाकर खाना पसंद करते है। अगर घर में कोई मेहमान आने वाला होता है तो भी कुछ नया बनाते है। इन व्यंजनों में वेज मंचूरियन काफी पसंद किया जाता है। इसको आप चुटियों में बना सकते है। आइए जानते है इस रैसिपी को बनाने की विधि।
सामग्री
– 100 ग्राम गाजर
– 100 ग्राम फूलगोभी
– 100 ग्राम पता गोभी
– 50 ग्राम शिमला मिर्च
– 200 ग्राम कॉर्न फ्लार
– 1 चम्मच चिली सॉस
– 1 चम्मच सोया सॉस
– 1 चम्मच टमैटो सॉस
– 2 हरी मिर्च
– स्वादानुसार नमक
– लाल मिर्च
– गर्म मसाला
– पिसा हुआ धनिया
– तलने के लिए तेल
– हरा धनिया
विधि
1. ऊपर बताई गई सभी सब्जियों को बारीक काट लें और कद्दूकस करें।
2. इन सब्जियों में कॉर्न फ्लार डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
3. इसमें अपने स्वादानुसार नमक, गर्म मसाला और एक हरी मिर्च बारीक काट कर मिला लें।
4. इस मिश्रण से कोफ्ते बनाएं।
5. एक कड़ाही में तेल डालकर कोफ्ते गर्म करें और ब्राउन होने तक तलें।
6. अब ग्रेवी बनाने के लिए कड़ाही में तेल डाल कर गर्म करें। फिर इसमें प्याज डालकर ब्राउन होने तक भूनें।
7. इसमें नमक, गर्म मसाला, लाल मिर्च, सूखा धनिया सब मसाले डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और उसमें हल्का सा पानी डालें।
8. जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो उसमें कोफ्ते डालकर सोया सॉस, चिली सॉस और टॉमेटो सॉस डालकर मिक्स करें।
9. बने हुए वेज मंचूरियन को हरे धनिए के साथ गार्निश करें और गर्मा-गर्म परोसें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website