Tuesday , February 17 2026 9:24 AM
Home / Food / Chatpati फ्रूट चाट का लें मजा

Chatpati फ्रूट चाट का लें मजा


कभी-कभी चटपटा खाने का मन करता है। बच्चे तो जैसे फ्रूट देखकर इसे न खाने का बहाना बनाते हैं लेकिन अगर इसे चटपटे तरीके से परोसा जाए तो वह खुश होकर इसे खाते हैं। आज हम आपको आसानी से फ्रूट चाट बनाने की आसान विधि बता रहे हैं। जिससे बच्चे और बड़े खुश हो जाएंगे।
सामग्री
उबले आलू- 150 ग्राम
केला- 100 ग्राम
सेब- 150 ग्राम
खीरा- 120 ग्राम
कचालू- 150 ग्राम
लोबिया- 150 ग्राम(उबले हुए)
पपीता- 150 ग्राम
लाल मिर्च- 1 टीस्पून
जीरा पाउडर- 1 टीस्पून
हरी मिर्च- 1 टेबलस्पून
नींबू का रस- 1 टेबलस्पून
इमली का पल्प- 3 टेबलस्पून
इमली की चटनी- 3 टेबलस्पून

विधि
1. सबसे पहले सारे फ्रूट को काट लें और एक बाउल में आलू, केले, सेब, खीरा, कचालू, पपीता और लोबिया डाल दें।
2. अब इसमें लाल मिर्च,चाट मसाला,हरी मिर्च, काला नमक,जीरा,हरी मिर्च,नींबू का रस,इमली का पल्प,इमली की चटनी डालकर मिक्स कर लें।
3. चाट बनकर तैयार है, इसे सर्व करें।