Tuesday , March 24 2026 1:26 PM
Home / Entertainment / सात नहीं तीन फेरे वाली शादी रचाई हेमा मालिनी की प्रेग्नेंट बेटी ने, देखें अनोखी शादी की तस्वीरें

सात नहीं तीन फेरे वाली शादी रचाई हेमा मालिनी की प्रेग्नेंट बेटी ने, देखें अनोखी शादी की तस्वीरें


मुंबई:धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल ने एक बार फिर अपनी शादी रचाई है। जी हां दुल्हे उनके पति ही हैं। ईशा देओल ने 24 अगस्त को हसबैंड भरत तख्तानी के साथ तीन फेरे लेकर दोबारा शादी की है।
दरअसल, ईशा प्रेग्नेंट हैं और वे चाहती थीं कि उनकी गोद भराई पर वे और भरत दोबारा शादी करें। एक इंटरव्यू के दौरान ईशा ने अपनी गोद भराई पर हुई इस शादी के बारे में कहा था, “इस बार सिंधी रिति-रिवाज से शादी की जाएगी। पंडित मंत्रों को हिंदी में भी बोलेंगे, ताकि मेरे इन लॉज को भी समझ आ सकें। मेरे पापा और पति दोनों ही बहुत मुझे बहुत मायने रखते हैं।”
उनकी गोद भराई की रस्म में की गई इस दौरान ईशा ने रेड और पिंक कलर का लंहगा पहना। ईशा ने अपने प्रशंसकों के साथ भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘बेहद खुश हूं। आखिरकार वह पल आ गया। #गोदभराई #जश्न #ईशा देओल। ’’