
स एंजेलिस। गायक लेनी क्रेविट्स ने अपनी पूर्व मंगेतर निकोल किडमैन को अद्भुत बताया है। निकोल और लेनी का वर्ष 2003 और 2004 के बीच एक दूसरे के साथ रिश्ता रहा था।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, क्रेविट्स ने एक साक्षात्कार में अपनी पूर्व पत्नी लीजा बोनेट और किडमैन के बारे में बात की।
उन्होंने कहा कि निकोल अद्भुत हैं।
किडमैन ने ‘बिग लिटिल लाइज’ में क्रेविट्स की बेटी के साथ अभिनय किया था। वह इसकी निर्माता भी थीं।
बोनेट के बारे में क्रेविट्स ने कहा, ‘‘हम बिल्कुल एक जैसे थे। हमारा संबंध काफी खास था। मुझे उम्मीद है कि मुझे फिर से वैसा ही प्यार मिलेगा।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website