
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के बाद न्यूयॉर्क लौट आई हैं। यहां आते ही काम में भी जुट गई हैं। कुछ समय पहले ही प्रियंका के कुछ फोटोज सामने आए हैं जिसमें वो अपने अमेरिकन टीवी शो ‘क्वांटिको’ के सीजन 3 की शूटिंग कर रही हैं। सेट पर प्रियंका ब्लैक ओवरकोट, ब्लैक जींस और ब्लैक बूट्स में नजर आ रही हैं और बहुत ही स्मोकिंग हॉट लग रही हैं। प्रियंका का ये लुक सर्दियों में टेम्परेचर बढ़ाने वाला है।
बता दें कि ‘क्वांटिको 3’ का फर्स्ट शेड्यूल इटली में शूट किया गया था। इसमें प्रियंका एलेक्स पारिश का कैरेक्टर प्ले कर रही हैं। कुछ महीने पहले प्रियंका ने अपने नए लुक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। दरअसल, इन्होंने कुछ समय पहले ही इस शो के लिए बाल शॉर्ट करवाए थे। इस शो के अलावा प्रियंका दो और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स ‘Isn’t It Romantic’ और ‘A Kid Like Jake’ में भी नजर आने वाली हैं। गौरतलब है कि पीसी ने फिल्म ‘बेवॉच’ से हॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें उनका नेगेटिव रोल था।
Home / Entertainment / प्रियंका ने शुरू की ‘क्वांटिको’ की शूटिंग, सर्दियों में टेम्परेचर बढ़ाने वाला लुक आया सामने
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website