
इंग्लैंड में एक दो महीने के बच्चे ने मौत को मात दे दी। न्यूकैलिस का चार्ली डाउथवैथ पहला ऐसा बच्चा है जिसकी सबसे कम उम्र में हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया। उस मासूम के शरीर का बायां हिस्सा ठीक से विकसित नहीं हुआ था जिसके बाद डॉक्टरों ने उसका हार्ट ट्रांसप्लांट करने का फैसला लिया। इतने बड़े ऑपरेशन के बाद जब चार्ली ने आंखें खोलीं तो उसकी मां की आंखें भर आईं। 14 हफ्ते के चार्ली ने पहली मुस्कान से अपनी मां को नया जीवनदान दिया।
चार्ली की मां ट्रेसी राइट ने बताया कि उसकी पहली मुस्कान ने मेरा दिल छू लिया। उसने मुझे देखा और मुस्कुराने लगा। उसकी मुस्कान को देखकर मैं सबकुछ भूल गई। चार्ली का जन्म अक्टूबर में हुआ था और जन्म के वक्त वो केवल 2.86 किलो का था। उसकी पहली ओपन हार्ट सर्जरी जन्म के तीसरे दिन ही करनी पड़ी। चार्ली के हार्ट ट्रांसप्लांट में लगभग 9 घंटे लगे। सोशल मीडिया पर इस मासूम की फोटो वायरल हो रही है जिसने सबका दिल जीत लिया। लोग इसे असली युद्धा बता रहे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website