
लॉस एंजल्स: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अभिनीत टी.वी. शो ‘क्वांटिको’ का तीसरा सीजन 26 अप्रैल से अॉनएयर होगा। ए.बी.सी. सीरीज की इस नई कड़ी में 35 वर्षीय अभिनेत्री एफ.बी.आई. एजैंट एलेक्स पेरिस का ही किरदार निभाती नजर आएगी।
प्रियंका ने ट्विटर पर इस खबर की घोषणा की। उन्होंने लिखा, ‘‘और वह वापस आ गईं, इसे आपसे सांझा करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती! ‘अप्रैल 26’ क्वांटिको सीजन-3 रिटर्न ऑफ एलेक्स पेरिस।’’ उन्होंने इस एक्शन ड्रामा में अपने फस्र्ट लुक की तस्वीरें भी सांझा कीं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website