
लॉस एंजल्स: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा 90वें अकैडमी अवॉड्र्स के नॉमिनीज के अनाऊंसमैंट के लिए ऑफि शली चुने गए स्टार्स में से एक हैं। अकैडमी ने इंस्टाग्राम पर नामांकन शूट की तस्वीर को सांझा कर यह जानकारी दी है।
फोटो के शीर्षक में कहा गया है कि ‘प्रियंका के साथ पर्दे के पीछे’। मंगलवार को ऑस्कर के नामांकन का ऐलान करते हुए उन्हें सुनें। उनके अलावा रोजारियो डावसन, रेबेल विल्सन, मिशेल योह, मिशेल रोड्रिग्ज भी इस साल ऑस्कर के नामांकन का ऐलान करेंगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website