Sunday , February 22 2026 10:14 AM
Home / Entertainment / जेनिफर एनिस्टन और जस्टिन थेरॉक्स ने दिया यह संयुक्त बयान

जेनिफर एनिस्टन और जस्टिन थेरॉक्स ने दिया यह संयुक्त बयान


लॉस एंजेलिस। अमेरिकी अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन और उनके अभिनेता पति जस्टिन थेरॉक्स के बीच शादी के दो साल बाद अलगाव हो गया है। इस जोड़े ने वेबसाइट ‘ईऑनलाइन’ को संयुक्त रूप से दिए बयान में बताया, ‘‘किसी भी तरह की अटकलबाजी को खत्म करने के लिए हमने अपने अलगाव की घोषणा करने का फैसला किया है। यह आपसी सहमति से लिया गया फैसला है और हमने पिछले साल के अंत में यह फैसला किया। हम बेहद अच्छे दोस्त हैं, जिन्होंने एक दंपति के रूप में अलग होने का फैसला किया है, लेकिन हम अपनी प्यारी दोस्ती को बनाए रखने की उम्मीद करते हैं।’’

इस जोड़े ने अगस्त 2012 में सगाई की थी और पांच अगस्त 2015 को शादी रचाई थी। दोनों की कोई संतान नहीं है।