
लॉस एंजेलिस। पॉप गायिका फर्गी ने एनबीए ऑल-स्टार गेम में राष्ट्रीय गान प्रस्तुति में चूक पर आलोचना के बाद औपचारिक तौर पर माफीनामा जारी किया है।
वेबसाइट ‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ से फर्गी ने अपने बयान में कहा, ‘‘मैं हमेशा राष्ट्रीय गान के लिए सम्मानित और गौरवान्वित महसूस करती हूं और रविवार रात मैं एनबीए के लिए कुछ खास करने की कोशिश करना चाहती थी। मैं कला के सम्मान के लिए जोखिम लेने वालों में से हूं, लेकिन स्पष्ट रूप से मेरा गलत इरादा नहीं था। ईमानदारी से कहूं तो मैं सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश कर रही थी।’’
फर्गी के राष्ट्रीय गान वाले वाकये को सोशल मीडिया पर खूब उछाला गया है, सभी इसे अब तक का सबसे खराब गायन बता रहे हैं।
इसके अतिरिक्त, बास्केटबॉल खिलाड़ी ड्रैमांड ग्रीन, चांस रैपर और टीवी पर्सनैलिटी जिमी किमेल को उनकी प्रस्तुति के दौरान पीठ पीछे हंसते नजर आए।
फर्गी को साथी हस्तियों से भी आलोचना का सामना करना पड़ा।
वहीं टीवी पर्सनैलिटी क्लोई कार्दशियां ने ट्विटर पर कहा कि वह फर्गी की प्रस्तुति को लेकर उलझन में हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website