Sunday , February 22 2026 3:29 AM
Home / Entertainment / अब कभी भी राइफल लिए नहीं नजर आएंगी मेगन बून

अब कभी भी राइफल लिए नहीं नजर आएंगी मेगन बून


लॉस एंजेलिस। अमेरिकी अभिनेत्री मेगन बून ने ऐलान किया है कि सफल टीवी सीरीज ‘द ब्लैकलिस्ट’ में उनका किरदार अब राइफल लिए नहीं नजर आएगा। वेबसाइट ‘एनवाईडेलीन्यूजडॉटकॉम’ के मुताबिक, शो में एफबीआई एजेंट एलिजाबेथ कीन का किरदार निभा रहीं मेगन ने हथियार के साथ उन्हें कूल लुक में दिखाने को लेकर शो के प्रयास के लिए माफी भी मांगी है।

मेगन ने ट्वीट किया, ‘‘लिज कीन अब कभी भी दोबारा राइफल लिए नहीं नजर आएगी और अतीत में इस तरह के लुक में नजर आने के लिए माफी मांगती हूं।’’ मेगन 2013 से इस टीवी शो का हिस्सा हैं। भारत में ‘द ब्लैकलिस्ट’ का प्रसारण स्टार वल्र्ड पर होता है। अभिनेत्री का यह पोस्ट फ्लोरिडा हाई स्कूल नरसंहार के मद्देनजर आया है, इस नरसंहार में निकोलस क्रूज (19) ने मार्जरी स्टोनमैन डगलस हाईस्कूल में अंधाधुंध गोलियां चलाकर 17 लोगों की जान ले ली थी।