
लंदन: 90वां एकेडमी अवॉर्ड यानी ऑस्कर अवॉर्ड समारोह कैलिफोर्निया के डोल्बी थिएटर में शुरु हो चुका है। ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में अब तक कई अवॉर्ड घोषित किए जा चुके हैं। ऑस्कर में चिली की ‘ए फैनटास्टिक वूमन’ को विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया है। निर्देशक सेबस्टन लेलिओ ने फिल्म की मुख्य अदाकरा, ट्रांसजेंडर स्टार डेनिएला वेगा के साथ पुरस्कार स्वीकार किया और उनकी बेहतरीन अदाकारी की सराहना भी की।
पुरस्कार स्वीकार करते हुए लेलिओ ने अपने दोस्तों और कलाकारों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसे आप सब के साथ साझा करता हूं।’’ ‘ए फैनटास्टिक वूमन’ ने इस श्रेणी में ‘द इंस्लट’ (लेबनान), ‘लवलेस’ (रूस), ‘ऑन बॉडी एंड सोल’ (हंगरी) और ‘द स्कवायर’ (स्वीडन) को मात दी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website