Tuesday , March 24 2026 1:26 PM
Home / Entertainment / हैरी से शादी से पहले मार्कल को काफी सता रही है इनकी याद

हैरी से शादी से पहले मार्कल को काफी सता रही है इनकी याद


लंदन। अभिनेत्री मेगन मार्कल को प्रिंस हैरी के साथ अपनी शादी से पहले मजबूरी में सोशल मीडिया को छोडऩा पड़ा है लेकिन उन्हें अपने ऑनलाइन फ्रेंड्स की काफी याद सता रही है।

केंसिंगटन पैलेस ने बताया कि मई में प्रिंस हैरी से शादी से पहले उन्होंने जनवरी में अपने ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक खातों को बंद कर दिया था।

‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का दावा है कि मेगन सोशल मीडिया से दूरी के कारण व्याकुल हैं और वह अपने ऑनलाइन मित्रों को याद कर रही हैं।

सूत्रों ने कहा, ‘‘वह अपने मित्रों को याद कर रही हैं और उस बड़े समुदाय को भी जो सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ा है।’’

सूत्र के अनुसार, ‘‘मेगन के लिए ये सब चीजें उससे कहीं ज्यादा कठिन है जितना उन्होंने सोचा था और खुद को इसके लिए सहज करने में उन्हें थोड़ा वक्त लगेगा।’’

‘सूट्स’ की अभिनेत्री के ट्विटर पर 3,50,000, फेसबुक पर 8,00,000 और इंस्टाग्राम पर 19 लाख फॉलोअर्स हैं।