
जानी मानी पॉप सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्ट्रेस बियोंसे नोल्स को संगीत के साथ साथ फैशन दोनों की वजह से पहचाना जाता है। हाल ही में वह Wearable Art Gala 2018 में खूबसूरत गोल्डन गाउन पहनें दिखाई दी। .
बियोंसे की गैंड एंट्री ने इवेंट को खास बना दिया। खास बात यह है कि इस गाउन को इंडियन डिजाइन फाल्गुनी और शेन पिकॉक ने डिजाइन किया है। एक इंटरव्यू में डिजानर्स ने बताया कि इसे तैयार करने में 10 दिन का समय लगा।
उन्होंने इस इवेंट में अपनी बेटी ब्लू आइवी कार्टर के साथ एंट्री की। दोनों की ड्रैस का कलर गोल्डन था। बियोंसे के मेटेलिक गाउन को गोल्ड ट्रेन के साथ क्राफ्ट किया गया था। ये लुक न्यूबियन वैरियर क्वीन से प्रेरित था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website