
सिडनीः आज के समय में कई लोगों को एंटीक चीजे रखने का शौंक होता है। लोग सालों साल पुरानी चीजों को संभाल के रखते है । यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी म्यूजियम में काम कर रही पुरातत्वविदों की एक टीम उस वक्त हैरत में पड़ गई जब कई हजार साफ पुराने ताबूत को खोलने पर उन्हें उसके भीतर ममी नजर आई। पहले इस ताबूत को खाली माना जा रहा था। मगर जब जांच के दौरान पुरातत्वविदों ने इसे खोला तो उन्हें हजारों साल पुरानी ममी मिली।
इस ताबूत को म्यूजियम के फाउंडर सर चार्ल्स निकोलसन ने 150 साल पहले म्यूजियम में रखने के लिए लिया था। तब से ही ऐसा माना जा रहा था कि ये ताबूत खाली था। इतने सालों तक किसी ने भी इसे खोलकर नहीं देखा। मगर पिछले साल एक प्रोजेक्ट को लेकर, जिसमें मिस्र की कलाकृतियों के बारे में स्टडी करनी थी। उसके लिए पुरातत्वविदों की टीम ने इसे खोला तो वो भी चौंक गए। क्योंकि इसके अंदर उन्हें ममी के अवशेष मिले।
ताबूत में रखी ममी तकरीबन ढाई हजार साल पुरानी
ऐसा माना जा रहा है कि ताबूत में रखी गई ममी तकरीबन ढाई हजार साल पुरानी है। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। कॉफिन के बाहर लगे चित्रलेखों के दम पर पुरातत्वविदों ये दावा कर रहे हैं कि ये ममी मिस्र के मशहूर महिला पुरोहित मर नीथ की है।
ममी का थ्री डी ढांचा किया जा रहा तैयार
अब पुरातत्वविदों ने ताबूत से मिले अवशेषों की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए लेजर स्कैनिंग का सहारा लिया जा रहा है। इसकी मदद से ममी का थ्री डी ढांचा तैयार किया जाएगा। हालांकि टीम को ये लग रहा है कि इस ताबूत को हमलावरों ने नुकसान पहुंचाया होगा। इसके बाद भी ताबूत और अवशेषों से पुरातत्वविदों को ऐसे सबूत मिले हैं कि इसकी पहचान स्पष्ट हो जाएगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website