
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा तो अब हॉलीवुड में भी अपनी शानदार कला का पर्चम लहरा चुकी हैं। प्रियंका इन दिनों अपने कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के चलते अमेरिका में रह रही हैं। लेकिन हॉलीवुड में भी प्रियंका को अपने रंग के कारण एक फिल्म हाथ से गवानी पड़ी। जी हाँ… इस बात का खुलासा खुद प्रियंका ने किया हैं। उन्होंने बताया कि रंगभेद के चलते उन्हें एक फिल्म में रोल नहीं मिल पाया।
प्रियंका ने हाल ही में एक मशहूर इंटरनेशनल मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में रंगभेद की बात कबूली। प्रियंका का कहना हैं कि उन्होंने पिछले साल अपने स्किन के कलर के कारण कई हॉलीवुड फ़िल्में खोई हैं जिसकी वजह से प्रियंका काफी निराश भी हैं। दरअसल एक बार प्रियंका के मैनेजर के पास किसी स्टूडियो से कॉल आया था जिसमे उन्होंने कहा था कि प्रियंका की फिजिकैलिटी सही नहीं हैं जिसके कारण उन्हें फिल्म में रोल नहीं मिला पाया। प्रियंका को इसका मतलब समझ नहीं आया तब उन्हें मैनेजर ने समझाया कि फिल्म मेकर्स को उनकी फिल्म के लिए ब्राउन चेहरा नहीं चाहिए।
इसके साथ ही प्रियंका ने पुरुष और महिला कलाकारों के बीच बराबर पे न होने के मामले को भी उठाया। प्रियंका ने कहा कि दुनिया को अभी बहुत बदलना है, सोच, समझ और व्यवहार के स्तर पर बहुत विकास करना होगा। यह तभी संभव है जब रोज़मर्रा की ज़िंदगी में जेंडर संबंधी मु्ग़ालतों और छोटी सोच के चक्रव्यूह को तोड़ने की कोशिश करेंगे।
गौरतलब है कि हॉलीवुड में रंगभेद और नस्लवादी भावना के वजूद का इतिहास करीब 80 साल पुराना हो गया है और समय समय पर कलाकारों को इसका शिकार होना पड़ा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website