
हादसे कभी भी हो सकते है पर किसी हादसे में अगर कोई शख्स मौत के मुंह से वापिस आए तो वो घटना दिलों दिमाग में घर कर जाती है। कभी कभी मजाक जिंदगी पर भारी पड़ जाता है। एेसी ही एक वीडियो पोलैंड से सामने आया है जहां एक दोस्त का मजाक दूसरे दोस्त पर भारी पड़ गया औऱ वह मरते मरते बची। इस वीडियो को देखने के बाद आप चौंक जाएंगे। पुलिस ने इस घटना की फुटेज को जारी किया है।
वीडियो मे दिख रहा है कि दो दोस्त सड़क पर चलते जा रहे है कि अचानक एक दोस्त दूसरे दोस्त को जोर से धक्का देती है जिससे वह जमीन पर गिर जाती है। उसके गिरते ही वहां से एक बस गुजरती है। गिरने लड़की का सिर बस के पीछे के पहिए केवल इंच दूर था। अगर इस घटना में जरा सी चूक हो जाती तो लड़की का सिर बस के पहिए के नीचे बुरी तरह कुचला जाता। इस घटना को देखकर ये नहीं लग रही कि जान कर दूसरी दोस्त ने लड़की को सड़क पर धक्का मारा क्योकि घटना के तुरंत बाद जब लड़की खड़ी हो जाती है तो उसका दोस्त उसे गले लगा लेता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website