Friday , March 27 2026 6:14 AM
Home / Entertainment / पेरी ने की फुटवियर की घोषणा, नए सुगंधित जेली सैंडिल, लगेगा

पेरी ने की फुटवियर की घोषणा, नए सुगंधित जेली सैंडिल, लगेगा


लॉस एंजिलिस। गायिका केटी पेरी अपने ब्रांड ‘केटी पेरी कलेक्शंस’ के अंतर्गत सुगंधित सैंडिल की श्रृंखला बाजार में लाई हैं।

फीमेल फस्र्ट डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार गायिका (33) ने गर्मियों के लिए अपनी नई श्रृंखला शुरू की है, जिसमें ‘द जेली’ नामक सुगंधित सैंडिल हैं।

हल्के रंग के जूतों की एक तस्वीर कंपनी ‘फोरेवर 21’ के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करते हुए पेरी ने फुटवियर की घोषणा की, ‘‘नए सुगंधित जेली सैंडिल, लगेगा जैसे धूप में फलों पर चल रहे हैं।’’

ये सैंडिल फिलहाल नींबू, चेरी, अंगूर और स्ट्राबेरी की खुशबू में उपलब्ध हैं।

‘स्विश स्विश’ गाने से चर्चा में आईं केटी को उनके अलग अंदाज के साथ-साथ फुटवियर के लिए जाना जाता है। उनके कलेक्शन में हर तरह के फुटवियर हैं।