
लॉस एंजेलिस। टेलीविजन शो होस्ट स्टीव हार्वे ने कहा कि रियलिटी शो स्टार किम कर्दाशियां जब ‘फैमिली फ्यूड’ में आईं थीं, तो उन्हें इसके बारे में कुछ नहीं पता था।
हार्वे ने ‘द एलेन डीजेनर्स’ शो में कहा, ‘‘किम कुछ नहीं जानती थीं।’’
‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘सबसे पहले किम का यहां सोशलाइट पेरिस हिल्टन और उनके परिवार के साथ सामना होने वाला था लेकिन आखिरी पलों में उन्होंने यह रद्द कर दिया।’’
किम के पति और रैपर केन्ये वेस्ट मौके का इस्तेमाल करते हुए इस श्रृंखला में शामिल हो गए, जिसमें उन्हें क्रिस जेनर, कोल कर्दाशियां व केंडल जेनर के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करनी था।
उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें लगा कि उन्हें पेरिस के परिवार के खिलाफ कुछ करना होगा, द हिल्टन्स अगेंस्ट का कर्दाशियांस, लेकिन हिल्टन्स ने अपनी योजना रद्द कर दी। इसलिए केन्य जो इस शो के बड़े प्रशंसक हैं, उन्होंने कहां कि वे इसमें शामिल होना चाहते हैं। इसके बाद वह अपने परिवार को इस शो में ले आए।’’
इस शो में पांच सदस्यों वाली दो परिवार की टीमों से सवाल किए जाते हैं, जिनके जवाबों को एक सर्वेक्षण में लोगों से किए गए सवालों और उनके जवाबों से मिलान किया जाता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website