Sunday , February 22 2026 10:23 AM
Home / Entertainment / एमी शूमर का हुआ रेप, बताई ये वजह

एमी शूमर का हुआ रेप, बताई ये वजह


लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री एमी शूमर ने खुलासा किया है कि डेट के दौरान प्रेमी द्वारा दुष्कर्म करने से उन्होंने अपना कौमार्य (वर्जिनिटी) खोया था।

‘ट्रेनरेक’ स्टार का कहना है कि उन्होंने 17 साल की उम्र में अपना कौमार्य खोया था।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, उन्होंने सबसे पहले 2016 में अपने संस्मरण ‘द गर्ल विद द लॉअर बैक टैटू’ में इसका जिक्र किया था। एमी ने बताया कि उनके प्रेमी के साथ वह सेक्स उनकी सहमति से नहीं हुआ था। हालांकि, एमी ने अपने उस प्रेमी के नाम का खुलासा नहीं किया था।

एमी ने कहा, ‘‘मेरी सहमति नहीं थी और मेरे लिए मैंने अपना कौमार्य तब खोया, जब मैं सो रही थी।’’

एमी शूमर ने कहा कि हालांकि, उनके पूर्व प्रेमी को इस घटना के बाद बुरा लगा था।