
बीजिंगः संगीत के जादू से कौन नहीं वाकिफ । संगीत चिकित्सा के बारे में भी लोगों ने सुना होगा। कहते हैं जब कोई दवा काम नहीं करती तो संगीत अपना चमत्कार दिखा देता है। एक एेसा ही मामला चीन में सामने आया है। यहां 6 माह से बेहोश एक 24 वर्षीय महिला ताईवानी पॉपस्टार जई चाओ के गाने सुनकर कोमा से जाग गई। चीन के अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक महिला नवंबर 2017 में ऑक्सीजन की कमी के चलते ब्रेन डिस्फंक्शन का शिकार हो गई थी। तभी से महिला कोमा में थी। उसे दोबारा होश में लाने के लिए उसके साथ मौजूद नर्स कभी चुटकुले सुनाती तो कभी उसके लिए मनोरंजन की खबरें पढ़ती।
साउथ चाइन मॉर्निंग पोस्ट की खबर के अनुसार, नर्स ताईवानी आर्टिस्ट के गाने भी बजाती थी, ताकि वो संगीत का लुत्फ उठा सके। वुहान इवनिंग न्यूज से नर्स ने बताया, ‘मैं जई चाओ के गाने सुनती रही हूं।ऐसे में मैंने सोचा कि महिला भी इसे पसंद करेगी।आखिरकार उसका आइडिया काम आया और संगीत ने अपना चमत्कार दिखा दिया। जब महिला जगी तो उसने नर्स द्वारा बताए सभी निर्देशों का पालन किया, जैसे हाथ उठाना, पैर उठाना और उंगलियों के इशारे समझना।
नर्स ने कहा कि, महिला के बिस्तर तक सारे डॉक्टर जब तक आए तब तक वो गाना गाती रही जो मरीज को पसंद था। नर्स के अनुसार, जब उसने महिला से पूछा कि मैंने गाना कैसा गाया, तो उसने धीरे से कहा- ‘बहुत बुरा नहीं।’ इस पहले साल 2007 में ब्रिटेन का एक 7 वर्षीय बच्चा करीब हफ्ते भर बाद कोमा से होश में आ गया था जब उसकी मां ने बच्चे का पसंदीदा गाना गाया था।आप भी देखें उस गाने का वीडियो जिसे सुनकर कोमा में गई महिला का होश वापस आ गया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website