
पूरी दुनिया में रोजाना हजारों-लाखों चोरी और डकैती की घटनाएं होती हैं लेकिन कुछ एक चोर ऐसी अजब गजब हरकतें करते हैं, जिन्हें देखने सुनने के बाद आप हंसी नहीं रोक पाएंगे। आज हम आपको एेसे ही चोर के बारे में बताने जा रहे है जो चोरी करने के दौरान ब्रेक डांस करने लगा।
घटना कैलिफोर्निया की है, एक जनाब चोरी के इरादे से एक बिल्डिंग में घुसे, ताला तोड़ा और पिछे मुड़कर देखा तो सीसीटीवी कैमरा लगा था। कैमरे में सब कुछ कैद होता देख चोर डरा नहीं, बल्कि सीसीटीवी कैमरे के सामने डांस करने लगा, वो भी ब्रेक डांस। इसी डांस के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया है, डेविड सेल नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है, उसके पास डुप्लीकेट चाबियां हैं और वो पहले भी ऐसा कर चुका है। मजेदार बात ये है कि वो ब्रेक डांस भी करता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website