Sunday , March 22 2026 2:20 AM
Home / News / भारतीय मूल के वैज्ञानिक ने बनाई ऐसी डिवाइस, 500 घंटे तक चलेगा आपका मोबाइल

भारतीय मूल के वैज्ञानिक ने बनाई ऐसी डिवाइस, 500 घंटे तक चलेगा आपका मोबाइल


वाशिंगटन। भारतीय मूल के एक वैज्ञानिक दीपक के. सिंह और उनकी टीम ने एक ऐसे उपकरण का आविष्कार किया है जो आपके स्मार्टफोन की बैट्री को 100 गुना बढ़ा सकता है। युवा वैज्ञानिक द्वारा बनाई गई इस चुंबकीय सामग्री युक्त डिवाइस में विशिष्ट इलेक्ट्रॉनिक गुणों के साथ एक अद्वितीय हनीकोम्ब जाली लगाई गई है।

भारतीय मूल के वैज्ञानिक के नेतृत्व में बनाए गए इस डिवाइस से स्मार्टफोन और लैपटॉप के बैटरी के जीवन को सौ गुना तक बढ़ाया जा सकता है।

अमेरिका में मिसौरी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक चुंबकीय सामग्री विकसित की जो एक अद्वितीय संरचना – एक हनीकोम्ब जाली बनाती है जो विशिष्ट इलेक्ट्रॉनिक गुणों को प्रदर्शित करती है।
मिसौरी विश्वविद्यालय के एक सहयोगी प्रोफेसर दीपक के सिंह ने कहा, अर्धचालक डायोड और एम्पलीफायर, जो अक्सर सिलिकॉन या जर्मेनियम से बने होते हैं, आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में महत्वपूर्ण तत्व हैं।

इन्हीं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से इस डिवाइस को तैयार किया गया है। भारतीय युवा ने बताया कि इस डिवाइस की मदद से आप अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ को पांच घंटे से 500 घंटे तक पहुंचा सकते हैं।