
लॉस एंजेलिस। आस्ट्रेलियाई अभिनेत्री इस्ला फिशर का कहना है कि वह जैसी भूमिकाएं निभाना चाहती हैं, वैसी उन्हें नहीं मिल रही हैं और अब वह अपने पति साचा बेरोन कोहेन और परिवार की वजह से सोच-समझकर चुनिंदा फिल्मों का ही चयन कर रही हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, फिल्म ‘ग्रेट गैट्सबाई’ की अभिनेत्री ऐसे प्रोजेक्ट स्वीकार करना चाहती हैं, जिससे उनका पारिवारिक जीवन प्रभावित नहीं हो। वह तीन बच्चों ओलिव (10), सात वर्षीय एल्युला और तीन वर्षीय मोंटगोमेरी की मां हैं, हालांकि अभिनेत्री ने जोर देते हुए कहा कि अभिनय के प्रति जुनून उनके अंदर अभी भी बरकरार है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website