
लॉस एंजेलिस। फिल्म कलाकार हैले बेरी, एंजेलिका हस्टन, मार्क डेकास्कॉस और जेसन मैंटजूकास ‘जॉन विक : चैप्टर 3’ में साथ नजर आएंगे।
अभिनेता कीनू रीव्स की इस फिल्म में लॉरेंस फिशबर्न, इयान मैकशेन और लैंड रेडिक भी वापसी कर रहे हैं।
वेरायटी डाटकॉम की रिपोर्ट रे अनुसार यह फिल्म 17 मई 2019 को रिलीज होगी। लायंसगेट मोशन पिक्चर ग्रुप के अध्यक्ष जोए ड्रेक ने कहा, ‘‘हम कमाल की स्टारकास्ट के साथ जॉन विक फ्रेंचाइजी के तीसरे संस्करण लाने को लेकर रोमांचित हैं।’’
उन्होंने कहा कि यह ‘जॉन विक’ यूनिवर्स का हमारा नया विस्तार है जो पहले ही फिल्म, टेलीविजन, गेमिंग और अन्य मनोरंजन के माध्यमों के बीच अपनी जगह बना चुकी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website