
लंदन: हॉलीवुड एक्ट्रेस फ्रांसिया रैसा इन दिनों अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। फ्रांसिया सिंगर सेलेना गोम्ज की बेस्ट फ्रैंड हैं।
सेलिना के किडनी ट्रांसप्लांट के दौरान उनकी मदद करने की वजह से फ्रांसिया चर्चा में आईं थीं।
बता दें कि सेलेना ने खुद अपनी जान बचाने का पूरा श्रेय अपनी दोस्त और फ्रांसिया को दिया था। 29 साल की फ्रांसिया फिल्म ‘द सीक्रेट लाइफ ऑफ अमेरिकन टीनएजर्स’ में नजर आ चुकीं हैं।
सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव फ्रांसिया की इन बोल्ड तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्हें इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा लोग क्यों फॉलो करते हैं।
फ्रांसिया साल 2004 से ही हॉलीवुड में एक्टिव हैं। इस दौरान वो दस से ज्यादा फिल्में और 25 से ज्यादा टीवी शो में काम कर चुकीं हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website