
लंदन: हाॅलीवुड माॅडल ओल्या लॉन्जिल की 18 साल की उम्र में मौत हो गई है। उनकी मौत का कारण पार्टी के दौरान ड्रग की ओवरडोज हैं। इसकी जानकारी पुलिस को खुद डॉक्टर ने ही दी है। मॉडल का शव एक इंडो-अमेरिकन डॉक्टर के अपार्टमेंट से मिला है।
खबरों के मुताबिक, नवल पारिख नाम के डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उनकी मॉडल ओल्या से मुलाकात देर रात एक स्पोर्ट्स बार में हुई थी। डॉक्टर ने कहा कि इस यंग मॉडल के साथ वह काफी देर तक साथ रहे, दोनों ने शराब भी पी और फिर दोनों उनके फ्लैट पर चले गए।
डॉक्टर बताया कि दोनों ने ड्रग्स की लत के चलते कुछ ड्रग्स लिए और फिर पूरी रात पार्टी की। लेकिन जब वह सुबह उठा तब ओल्या बिल्कुल बेजान पड़ी थी। हालांकि करीब 3 बजे उन्होंने ओल्या के खर्राटों की आवाज भी सुनी थी, लेकिन जब उनकी नींद खुली तो ओल्या बेसुध पड़ी थीं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website