Tuesday , March 24 2026 3:03 PM
Home / Entertainment / पत्नी के रूप में बहुत खुश थीं जेना देवान

पत्नी के रूप में बहुत खुश थीं जेना देवान


लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री जेना देवान का कहना है कि वह पत्नी के रूप में हमेशा बहुत खुश रहीं।
जेना ने इस साल की शुरुआत में पति चेनिंग टैटम से अलग हो गई थीं। दोनों नौ साल से शादी के बंधन में बंधे थे।

‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, जेना ने कहा कि तलाक का उनके करियर से कोई लेना-देना नहीं था।

जेना ने ‘हार्पर बाजार’ मैगजीन को बताया, ‘‘मैं हमेशा एक पत्नी के रूप में बहुत खुश थीं जो कदम मैं उठा रही हूं उसका किसी तरह से मेरी शादी या अलगाव से संबंधित नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप कौन हैं? आप दुनिया को क्या देना चाहते हैं? आपको क्या रोचक लगता है। ऐसी भावनाएं मेरे अंदर स्वाभाविक रूप थी।
इसलिए मैं वास्तव में अपना जीवन को विस्तार देना चाहती थीं और यह केवल मेरी यात्रा थी और किसी की नहीं।’’