
लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री शैलेने वूडली का कहना है कि उन्होंने ‘बिग लिटिल लाइज’ साइन करने से पहले अभिनय लगभग छोड़ ही दिया था।
उन्होंने कहा, ‘‘बिग लिटिल लाइज मिलने से पहले मेरे जीवन में एक समय ऐसा था, जब मुझे लगा कि अब कुछ अलग करना चाहिए। मैंने अपने एजेंट को फोन किया और उनसे कहा कि मुझे और स्क्रिप्ट नहीं भेजें, मुझे अभी अन्य चीजों में हाथ आजमाने हैं।’’
वूडली ने कहा, ‘‘उन्होंने मेरे फैसले का सम्मान किया और मुझे लगभग एक साल तक किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं भेजी लेकिन एक दिन अचानक बिग लिटिल लाइज की स्क्रिप्ट मेरे पास आई और मैंने इसमें रूचि दिखाई।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website