Saturday , August 1 2026 11:42 AM
Home / Entertainment / पेरी ने कहा, जलपरियों को भी झाइयां और निशान होते हैं

पेरी ने कहा, जलपरियों को भी झाइयां और निशान होते हैं


एथेंस। गायिका पेरी एडवड्र्स ने एक तस्वीर जारी की है, जिसमें उनके चेहरे की झाइयां और पेट के निशान दिखाई दे रहे हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, ग्रीस में अपनी कजिन क साथ छुट्टियां बिता रही पेरी ने बिना मेकअप के तस्वीर जारी की है।

इस तस्वीर में पेरी (24) के पूरे चेहरे पर झाइयां नजर आ रही है।

पेरी यह तस्वीर शेयर करती हुए कहती हैं, ‘‘जलपरियों को भी झाइयां और निशान होते हैं, इन्हें प्यार से अपनाओ। मुझे लगता है कि ये खूबसूरत हैं।’’