Thursday , November 5 2026 10:57 AM
Home / Entertainment / ‘एमा के पास सर्वोत्तम समाधान है, जो जीवन में सबसे सरल हैं’

‘एमा के पास सर्वोत्तम समाधान है, जो जीवन में सबसे सरल हैं’


लॉस एंजेलिस। अभिनेता जॉन बॉयगा अभिनेत्री एमा वॉटसन के प्रशंसक हैं और उनका कहना है कि अभिनेत्री के पास सब चीजों का समाधान है।

बॉयगा ने आईएएनएस से कहा, ‘‘एमा बहुत प्यारी हैं। एमा के लिए मेरे पास एक नारा है, ‘एमा क्या करेगी?’ उनके पास सर्वोत्तम समाधान है, जो जीवन में सबसे सरल हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुत बुद्धिमान और शांत व्यक्ति हैं और दुनिया के उन लोगों में से हैं, जिनके साथ मैं चुप बैठ सकता हूं।’’

बॉयगा ने वॉटसन के साथ विज्ञान-थ्रिलर ‘द सर्किल’ में काम किया। भारत में इसका प्रसारण सोनी पिक्स पर 26 जून को होगा।