Tuesday , March 24 2026 5:22 PM
Home / Entertainment / अलग होने के कुछ दिनों बाद इस अंदाज में दिखे एमा-कॉर्ड

अलग होने के कुछ दिनों बाद इस अंदाज में दिखे एमा-कॉर्ड


लॉस एंजेलिस। ब्रिटिश अभिनेत्री एमा वॉटसन और अमेरिकी अभिनेता कॉर्ड ओवरस्ट्रीट अलग होने के कुछ सप्ताह बाद ही एक-दूसरे को किस करते नजर आए हैं।

दोनों मंगलवार को एक-दूसरे के प्यार में डूबे और किस करते दिखाई दिए। पीपुल डॉट कॉम ने इस बात की पुष्टि की थी कि कुछ महीने डेट करने के बाद मई में दोनों अलग हो गए थे।

एमा (28) जहां सफेद टी-शर्ट में नजर आईं, वहीं ओवरस्ट्रीट काले टैंक टॉप और काले रंग का सनग्लास पहने हुए नजर आए।

दोनों के अलगाव के समय एक सूत्र ने कहा था कि इनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिकने वाला था।