Sunday , February 22 2026 10:11 AM
Home / Entertainment / जोनाथन रिज ने इस वजह से की पत्नी मारा लेन की तारीफ

जोनाथन रिज ने इस वजह से की पत्नी मारा लेन की तारीफ


लॉस एंजेलिस। आयरिश अभिनेता जोनाथन रिज ने अपनी पत्नी मारा लेन की सराहना करते हुए कहा है कि वह हमेशा उन्हें सपोर्ट करती हैं।

हालांकि, जोनाथन को इससे पहले अपनी पत्नी के साथ विवाद और फ्लाइट में ई-सिगरेट पीने के आरोप में हवाईअड्डे पर हिरासत में ले लिया गया था।

यह पूछे जाने पर कि क्या मारा उनके संघर्षों के दौरान उनकी मदद करती हैं? इसके जवाब में जोनाथन ने ‘पीपल डॉट कॉम’ से कहा, ‘‘हां, मेरी पत्नी एक महान महिला हैं। वह अद्भुत हैं। मैं इससे अधिक भाग्यशाली नहीं हो सकता।’’