
लंदन। ब्रिटिश गायिका शेरिल को जब अपने पूर्व प्रेमी लियाम पेने के बारे में पता चला कि वह मॉडल कायरो ड्वेक को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं तो उन्हें काफी शर्मिंदगी महसूस हुई।
‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व ‘वन डायरेक्शन’ के स्टार 20 वर्षीया मॉडल को कान्स के मेदुसा रेस्तरां में इंप्रेस नजर आए। इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर कायरो को फॉलो और उनकी तस्वीरें लाइक करना शुरू कर दिया था।
एक सूत्र ने कहा, ‘‘जाहिर है कि पेने ने उस रात कायरो देखा और अब वह उनका ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं।’’
शेरिल और पेने का एक बेटा बियर भी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website