
लास वेगास। गायिका एवं अभिनेत्री जेनिफर लोपेज को सुपरहीरो की तरह दिखने या महसूस करने के लिए केप की जरूरत नहीं है।
वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, लोपेज (49) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह मैरून रंग की ड्रेस में दिलकश नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने सिल्वर हूप ईयरिंग्स पहने हुए हैं।
इस तस्वीर के कैप्शन में लोपेज लिखती हैं, ‘‘आज रात के शो के बाद सुपरवुमन की तरह महसूस कर रही हूं।’’
इस कैप्शन में लोपेज ने लास वेगस में अपने जैम पैक्ड शो की डिटेल भी दी। उन्होंने लिखा, ‘‘जब मैंने यह शुरू किया तो सोचा कि 27 दिनों में 15 शो, कैसे होगा लेकिन फिर मैंने कुद से वादा किया कि मैं इसके अंत तक और मजबूत होकर उभरूंगी।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website