
लॉस एंजिलिसः हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलॉन ने मंगलवार को फिल्म ‘‘रैंबो 5’’ की शूटिंग शुरू की। स्टेलॉन ने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा की। 72 वर्षीय अभिनेता एक्शन प्रधान इस फिल्म सीरीज के पांचवे भाग में भी वियतनाम युद्ध के योद्धा की भूमिका में है।
उन्होंने फिल्म का पहला लुक भी जारी किया। स्टेलॉन ने एक पोस्ट में लिखा, ‘‘आज रात हम शूटिंग शुरू कर रहे हैं….’’ इस फिल्म का निर्देशन एड्रियान ग्रनबर्ग करेंगे और पटकथा का लेखन मैथ्यू सिरूलनिक ने किया है। स्टेलॉन ने पुष्टि की कि यह फिल्म अगले साल रिलीज की जाएगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website