Friday , March 27 2026 6:17 AM
Home / Entertainment / लॉरेन गुडगर गैंगस्टर्स को डेट करना नहीं चाहती क्योंकि

लॉरेन गुडगर गैंगस्टर्स को डेट करना नहीं चाहती क्योंकि


लॉस एंजेलिस। टीवी स्टार लॉरेन गुडगर का कहना है कि वह गैंगस्टर्स को डेट करना नहीं चाहती।
क्योंकि वह इसे समय की बर्बादी समझती हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, लॉरेन (31) जोइ मॉरिसन से अलग होने के बाद से सिंगल हैं और अब वह डेङ्क्षटग से उब चुकी हैं।

लॉरेन ने अपने कॉलम में कहा, ‘‘मैंने पहले जितने भी लोगों को डेट किया है। मुझे उनसे बिल्कुल अलग तरह के शख्स की तलाश है। वे सभी मुझसे प्यार करते थे लेकिन वे मुझे पागलपन की तरह चाहने लगते थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जोइ से कुछ महीने पहले अपना रिश्ता खत्म कर चुकी हूं और वह अब जेल से बाहर है और अब मैं सोचती हूं कि मैंने इस पर कितना समय बर्बाद किया।’’