
लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री डेमी मूर ने स्टाइलिश अंदाज में इंस्टाग्राम पर आगाज किया है।वेबसाइइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, डेमी (55) ने शुक्रवार को अपना पहला वीडियो शेयर किया।
उन्होंने इससे पहले प्रिंसेज यूजिन और जैक ब्रूक्सबैंक की शादी में शिरकत की थी।
उन्होंने अपनी पहली पोस्ट में अपनी ग्लैम टीम औ स्टेला मैक्कार्टनी का आभार जताया है।
इंस्टाग्राम पर कदम रखने के साथ ही मूर के 32,600 से अधिक फॉलोअर हो गए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website