
लॉस एंजेलिस। ‘रिवरडेल’ स्टार लिली रीनहार्ट का कहना है कि एक अभिनेत्री के तौर पर वह अपने शरीर के प्रति अत्यधिक सजग हो गई हैं। उन्होंने कमर के आकार के आधार पर लोगों की प्रशंसा करने के लिए मनोरंजन उद्योग की आलोचना की।
फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, रीनहार्ट ग्लैमर ने वीमेन ऑफ द इयर सम्मेलन में इस मुद्दे पर बात की।
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले एक साल से मैं अपने अस्थिर वजन पर नियंत्रण पाने की कोशिश करती रही और इससे पहले मैं अपने शरीर के बारे में बात करने के कारण आलोचना झेल चुकी हूं। लोगों ने मुझसे कहा कि पतली होने के कारण मुझे अपने शरीर के प्रति सजग होने के बारे में बात करने का अधिकार नहीं है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘और मैं समझती हूं कि किसी सामान्य आकार के व्यक्ति के लिए वजन बढऩे की समस्याओं के बारे में बात करना कितना अनुचित लगता है। लेकिन मेरा कहना है कि जब तक मैं मनोरंजन उद्योग का हिस्सा नहीं थी, जहां लोग पतली कमर के लोगों की प्रशंसा करते हैं मुझे नहीं लगता था कि मेरे शरीर में कोई कमी है।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website