
लॉस एंजेलिस। गायिका एरियाना ग्रांडे ने पत्रकार पियर्स मॉर्गन को उनके और संगीत बैंड लिटिल मिक्स के खिलाफ आक्रामक टिप्पणी करने के लिए निंदा की है।
‘वेरायटी डॉट कॉम’ के अनुसार, यह विवाद कुछ दिनों पहले शुरू हुआ, जब मॉर्गन ने बैंड के सदस्यों की आलोचना की और कहा कि वे अपनी अलबम को बेचने के लिए नग्नता का इस्तेमाल करते हैं।
मॉर्गन की टिप्पणियों ने एरियाना की मां जोआन ग्रांडे समेत बड़ी संख्या में लोगों को नाराज कर दिया।
जोआन लिटिल मिक्स के बचाव में उतरते हुए जोआन ने मॉर्गन की टॉक शो संचालिका एलेन डिजेनेर्स पर अपनी पिछली टिप्पणियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो पियर्स मॉर्गन आपको क्या हो गया है? क्या आपकी मां नहीं कभी सिखाया नहीं कि अगर आपके पास कुछ अच्छा बोलने के लिए नहीं है तो चुप रहना चाहिए। आपने पहले द एलेन शो पर टिप्पणी की जो शर्मनाक था। वह एक परी की तरह हैं और आज आप लिटिल मिक्स पर बोल रहे हैं।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website