Sunday , February 22 2026 10:10 AM
Home / Entertainment / सही शेप में रहने के लिए कुछ खास तरीके आजमाती हैं नीना

सही शेप में रहने के लिए कुछ खास तरीके आजमाती हैं नीना


अभिनेत्री नीना दोब्रेव का कहना है कि वह अपने मेटाबोलिज्म को दुरुस्त रखने के लिए हर दो घंटे बाद खाती हैं। वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, वुमेन्स हेल्थ को दिए एक साक्षात्कार में ‘वेंपायर डायरीज’ की अभिनेत्री ने कहा कि वह सही शेप में रहने के लिए कुछ खास तरीके आजमाती हैं।

वह अपना मेटाबोलिज्म ठीक रखने के लिए प्रत्येक दो घंटे बाद खाती हैं और रोजाना वर्कआउट करती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्वस्थ महसूस करती हूं। जब आप खुश होते हैं तो आपका दिमाग बेहतर काम करता है।’’

खुद को फिट रखने के लिए वह जो खाती हैं, उसे लेकर सावधान रहती हैं।

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मेरी उम्र बढ़ रही है और इसे लेकर मैं जागरुक हूं कि क्या खा रही हूं और कैसे खा रही हूं।’’

उनका कहना है कि सभी के लिए व्यायाम जरूरी है।