
गायिका एरियाना ग्रांडे का कहना है कि वह सिंगल हैं, लेकिन किसी का साथ पाने के लिए बेकरार नहीं हैं। ‘थैंक यू, नेक्स्ट’ की गायिका का यह पोस्ट मंगलवार को सामने आया, जब एक प्रशंसक ने पोस्ट किया, ‘‘अब एरियाना के साथ डेटिंग कौन कर रहा है?’’
वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, 25 वर्षीय अभिनेत्री इसका जवाब जानने को उत्सुक थीं।
उन्होंने यह स्पष्ट करने से पहले कि वह किसी के साथ नहीं हैं, एक फॉलोअर को जवाब देते हुए कहा, ‘‘क्या वे मुझे भी बता सकते हैं?’’
एरियाना ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘स्पॉयलर : इस साल के बाकी दिनों के लिए/शायद मेरी जिंदगी के लिए : वह कोई नहीं है।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘भविष्य के सवालों के लिए कृपया इस ट्वीट को देखें।’’
एरियाना ने पिछले साल कॉमेडियन पीटे डेविडसन से सगाई की थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website