
ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म एडिटर रिचर्ड मार्क्स का निधन हो गया है। वो 75 साल के थे। रिचर्ड का निधन 31 दिसंबर को हुआ था जिसकी पुष्टि उनकी पत्नी ने की।
बता दें कि रिचर्ड ने कई सारी फिल्मों की एडिटिंग की है। इन फिल्मों में ‘जूली और जूलिया’, ‘प्रिटी इन पिंक’ भी शामिल हैं। अपने करियर में रिचर्ड 4 बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं। रिचर्ड मार्क्स की फिल्म ‘अपॉकलिप्स नाओ’ ऑस्कर के लिए नॉमिनेटेड हुई थी। इससे पहले रिचर्ड की फिल्म ‘टर्म्स ऑफ एंडियरमेंट’ बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीत चुकी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website