
सिंगर और टीवी पर्सनैलिटी केटी प्राइज अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर केटी चर्चा में हैं लेकिन इस बार वो अपनी तस्वीरों की वजह से नहीं बल्कि किसी और कारण सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि केटी की वेबसाइट बंद हो गई है।
कहा जा रहा है कि वो इसकी हॉस्टिंग के बिल रूपयों की तंगी के कारण नहीं चुका पाईं। वहीं दूसरी तरफ वो इसलिए ट्रोल हो रही हैं क्योंकि उन्होंने 90 हजार का पप्पी खरीदा है लेकिन वेबसाइट के पैसे नहीं चुका पाईं हैं।
केटी की पर्सनल वेबसाइट का नाम katieprice.co.uk था जो कि अब उनके फैंस को नहीं दिखेगी। जानकारी के मुताबिक उनके फैंस जब वेबसाइट खोलने लगे तो लंबे इंतजार के बाद एक ब्लैंक पेज खुला जिससे ये साफ जाहिर हो गया कि वेबसाइट अब काम नहीं कर रही है।
फिलहाल अब ये देखना होगा कि केटी अपनी वेबसाइट को दोबारा सक्रिय करती हैं या नहीं।
बता दें कि 40 साल की केटी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website