Sunday , June 21 2026 12:32 AM
Home / Entertainment / Bollywood / एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी रणवीर-दीपिका की जोड़ी

एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी रणवीर-दीपिका की जोड़ी


बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आजकल काफी सुर्खियों में बनीं हुईं हैं। दीपिका की छोटी सी कोई बात सुर्खियां बन जाती हैं। दर्शक रणबीर और दीपिका की जोड़ी को काफी पसंद करते रहे हैं। एक बार फिर ये जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आ सकती है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म ‘तमाशा’ में नजर आए थे। इससे पहले दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म ‘यह जवानी है दीवानी’ में दिखे थे और इस फिल्म को भी दर्शकों ने काफी प्यार दिया था।
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के ब्रेकअप के बाद अब फैन्स ने इस जोड़ी को साथ में देखने की उम्मीद छोड़ दी थी। यह जोड़ी लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई थी। दीपिका और रणबीर के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कहा जा रहा है कि रणबीर और दीपिका जल्द ही लव रंजन की अगली फिल्म में एक साथ दिखेंगे। लव रंजन की अगली फिल्म में रणबीर और अजय देवगन लीड रोल में नजर आएंगे। दीपिका फीमेल लीड रोल निभाएंगी। लव रंजन की इस कथित फिल्म की शूटिंग, साल 2019 के मध्य में शुरू होगी।