
अभिनेता थॉमस मिडिलडच ‘जॉम्बीलैंड’ के सीक्वल में नजर आएंगे। वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सिलिकॉन वैली’ के अभिनेता वुडी हैरल्सन, जेसी आइजेनबर्ग, एम्मा स्टोन और एबिगेल ब्रेसलिन के साथ दिखेंगे।
जोइ डेच और रोसारियो डॉसन भी कलाकारों की टीम में शामिल हैं।
‘जॉम्बीलैंड-2’ में एक ऐसी दुनिया दिखाई जाएगी, जिसमें जोंबी कातिलों को कई नए प्रकार के जॉम्बी का सामना करना होगा, जो पहली फिल्म के बाद से विकसित हुए हैं।
यह सीक्वल ‘जॉम्बीलैंड’ के मूल संस्करण के निर्देशक रुबेन फ्लेचर द्वारा निर्देशित है। वह मूल लेखकों पॉल वर्निक और रेट रीज के साथ फिर से काम कर रहे हैं, जो ‘डेडपूल’ की दोनों फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।
सीक्वल के प्रोडक्शन का काम जनवरी में शुरू होगा और यह फिल्म की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर अक्टूबर में रिलीज होगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website