
विशाखापट्टनम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले रोमांचक टी-20 मुकाबले में कंगारू पलटन ने मैच की आखिरी गेंद पर बाजी पलटते हुए टीम इंडिया को हरा दिया और 3 विकेट से जीत दर्ज कर 2 मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से बढ़त भी बना ली। कप्तान एरॉन फिंच समेत शुरुआती बल्लेबाजी के कमाल ना दिखा पाने के बाद मैक्सवेल ने 56 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत के करीब ले गए और बाकी का बचा-कुचा काम आखिर के बल्लेबाजों ने कर दिया और रोमांचक मोड़ पर चल रहे मैच का रूख आखिरी गेंद पर अपनी ओर कर लिया और जीत टीम की झोली में डाली।
बड़ा लक्ष्य नहीं दे पाई टीम इंडिया, बल्लेबाजों ने किया निराश
टीम इंडिया को पहला झटका रोहित शर्मा के तौर पर लगा, जब रोहित 8 गेंदों पर 5 रन बनाकर बेहरेंडॉर्फ की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद कप्तान विराट कोहली भी 17 गेंदों पर 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं मुश्किल दौर में टीम की पारी संभालने उतरे ऋषभ पंत भी महज 3 रन बनाकर रन-आउट हो गए। पंत के बाद भी टीम के खिलाड़ियों का पवेलियन लौटना जारी रहा। बड़े विवाद के बाद टीम में वापस लौट पारी की शुरुआत से अच्छी बल्लेबाजी करने वाले केएल राहुल भी ज्यादा समय तक क्रीज पर टिक नहीं पाए और अर्धशतक बनाते ही आउट हो गए।
केएल राहुल के बाद बल्लेबाजी करने आए टीम इंडिया के मैच फिनिशर दिनेश कार्तिक केवल मात्र 1 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। हालांकि वर्ल्ड बेस्ट मैच फिनिशर एमएस धोनी पारी की आखिरी गेंद तक डटे रहे,
लेकिन वो भी टीम इंडिया को बड़े स्कोर की ओर नहीं ले जा पाए और 37 गेंदों पर सिर्फ 29 रन ही बना पाए। उनके बल्ले से सिर्फ एक सिक्स ही निकला।
मैक्सवेल की अर्धशतकीय तूफानी पारी ने छीन ली टीम इंडिया से जीत
ये थी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पांड्या, उमेश यादव, मयंक मार्कंडेय, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन ऐसी थी: एरॉन फिंच (कप्तान), डी आर्ची शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एश्टन टर्नर, नाथन कार्टर नाइल, पैट कमिंस, जाए रिचर्डसन, जेसन बेहरनडॉर्फ, एडम जम्पा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website