Tuesday , March 24 2026 12:29 AM
Home / News / ISIS का जिहादी जैक वापस लौटना चाहता है ब्रिटेन

ISIS का जिहादी जैक वापस लौटना चाहता है ब्रिटेन


आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट( ISIS) के नए सदस्य बने मुस्लिम धर्म अपना चुके एक ब्रिटिश ने ब्रिटेन की सरकार से स्वदेश लौटने की इजाजत मांगी है। जिहादी जैक के नाम से जाने जाना वाला इस व्यक्ति का कहना है कि उसे अपने घर और अपनी मां की याद आ रही है। जैक लेट्स 2014 में सीरिया चला गया था और कुर्द के नेतृत्व वाले YPG समूह ने उसे पकड़ा था। YPG समूह इस्लामिक स्टेट के खिलाफ संघर्षरत है।YPG ने जैक को उस समय पकड़ा था जब वह रक्का से भाग रहा था।
ब्रिटेन के एक TV न्यूज चैनल ने इस सप्ताह सीरिया की एक जेल में जैक (23) का साक्षात्कार किया। YPG ने जैक पर आरोप लगाया है कि वह ISIS का सदस्य है। इसके बाद सीरिया की उक्त जेल में बंद किया गया है। जैक ने ब्रिटेन के भोजन और टेलिविजन कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘मुझे लोग याद आते हैं, विशेष तौर पर मेरी मां। पांच साल से मैंने अपनी मां को नहीं देखा, उनसे बात नहीं की। मुझे पेस्टी याद आते हैं और ‘डॉक्टर हू’ याद आता है।’

उसने कहा, ‘मैं महसूस करता हूं कि मैं ब्रिटिश हूं, मैं ब्रिटिश हूं। यदि ब्रिटेन मुझे स्वीकार कर ले तो मैं ब्रिटेन वापस जाऊंगा, वह मेरा घर है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा।’ जैक के पास उसके कनाडाई पिता के जरिए दोहरी नागरिकता है। उसने कहा कि उसे नहीं पता कि क्या उसका कनाडाई पासपोर्ट अब भी वैध होगा या नहीं।