
हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में साल 2019 का ऑस्कर पुरस्कार समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। यहां अमेरिकन एक्टर रामी मालेक को फिल्म ‘बोहेमियन रैपसोडी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला। लेकिन जब वह अवॉर्ड लेकर स्टेज से वापिस आ रहे थे तब उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख सब हैरान रह गए।
‘ईडब्ल्यू डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 37 वर्षीय एक्टर रविवार को समारोह सपाप्त होने के बाद ऑडियंस की तरफ वाले मंच पर गिर पड़े। इस पल की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वह गिरे हुए नजर आ रहे है।
मगर इस दौरान मालेक ने अपनी ट्रॉफी को थामे रहने की पूरी कोशिश की। वह हैरान नजर आए और उनके आसपास मौजूद लोगों ने उनकी मदद की। फिर उनका इलाज करने के लिए पैरामेडिक्स को बुलाया गया। हालांकि, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।
बता दें कि इस साल कोई भी भारतीय फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड नहीं जीत सकी। फिल्म “द फेवरेट” के लिए ओलिविया कोलमैन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। कुछ समय पहले ही ओलिविया को इस बारे में पता चला कि उनके पूर्वज इंडिया में रहते थे। वे इसका पता लगाने के लिए भारत आईं भी।
इस दौरान उन्हें अपने पूर्वजों से जुड़ी कई रोचक जानकारियां हासिल हुईं। ब्रिटिश डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘हू डु यू थिंक यू आर’ के एक एपिसोड में दिखाया गया है कि ओलिविया इंडिया टूर पर हैं। इस दौरान वे बिहार के किशनगंज जाती हैं।
वहां पर उन्हें अपने पूर्वजों का पता चलता है। दरअसल, कभी बिहार के किशनगंज में उनके पूर्वज रहा करते थे। ओलिविया के पूर्वजों में से एक रिचर्ड कैम्पबेल बैजेट है, जिनका जन्म अफ्रीकी तट सेंट हेलेना में हुआ था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website